Sunday 26 November 2017

'जय श्रीकृष्ण' में 'कन्हैया' का रोल निभाने वाली बाल कलाकार धृति अब दिखने लगी है ऐसी


बहुत से बाल कलाकारों को आप टीवी और फिल्मी परदे पर देखते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो हमेशा के लिए अपनी छाप दर्शकों के दिल और दिमाग पर छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक बाल कलाकार है धृति। वो कभी सीरियल 'जय श्रीकृष्ण' में नजर आई थीं। अब इस सीरियल को खत्म हुए 8 साल बीत गए हैं। धृति भी बड़ी हो गई है।

मगर अब धृति क्या बनना चाहती है? वो क्या पसंद करती है? कौन सी चीज उन्हें खरीदना है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब इस स्टोरी के जरिए हम आपके लिए खोजने की कोशिश करेंगे। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला।

हमें पूरा विश्वास है कि धृति का यह अंदाज भी आपको लुभाएगा।

आपको ये तस्वीर देखकर कुछ याद आया। साल 2008-09 के बीच कलर्स चैनल पर सीरियल 'जय श्रीकृष्ण' प्रसारित होता था। उस समय श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था धृति भाटिया ने।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में धृति ने बताया कि, 'जब उन्होंने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था तो वो काफी छोटी थी। मगर हां, इतना जरूर याद है कि सेट पर सभी लोग उन्हें भगवान की तरह की ट्रीट करते थे।'

No comments:

Post a Comment

Popular Posts (Last 30 Days)

Popular News (All Ever Green)